लखीमपुरखीरी, मई 3 -- मोहम्मदी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव रामपुर मिश्र के पास बाइक से पति के साथ पत्नी के संदीप परिस्थितियों में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे। पुलिस के कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गांव सिसियर निवासी सचिन अपनी पत्नी अंजलि 20 वर्षीय को बाइक पर बैठाकर अपनी ससुराल में बुआ के लड़के सचिन के तिलक में जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ससुराल जाते समय हादसे में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रामपुर मिश्र के पास पहुंचते ही अचानक उसकी पत्नी अंजलि झटके में नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।...