चंदौली, जून 30 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव में सोमवार को देर रात एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के पिता सुजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का विवरण बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी सुजीत कुमार यादव की 22 वर्षीय बेटी संजना की शादी शहाबगंज थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी अजीत यादव के साथ इसी साल सात मई को धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही नवविवाहिता अपने ससुराल में थी। बताया जा रहा है कि घर में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन सोमवार की देर रात अजीत यादव की...