अंबेडकर नगर, मई 29 -- सैदापुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़करनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर गांव के मजरे ऊसरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली लाश। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ऊसरपुर गांव निवासी रामजी तिवारी की 16 वर्षीय पुत्री प्राची तिवारी अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोरी दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के बीच दबी जुबान में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही...