श्रावस्ती, फरवरी 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। लोगों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मनसुखा निवासी चौधरी पांडेय (50) पुत्र राम सवाल का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में लगे बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे के सहारे लटका पाया गया। खेत की ओर गए लोगों की नजर फंदे पर लटके शव पर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी गई। इस पर परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की ओर से सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची गिलौला थाने की पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। साथ ही पंचनामा कर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फारेंसिक टीम ने भी घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.