संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव
सिद्धार्थ, जून 27 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी कोतवाली क्षेत्र के रैनाजोत गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को एक युवती का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्षेत्र के रैनाजोत गांव निवासी मनीषा साहनी (22) पुत्री चंद्र बहादुर साहनी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना बांसी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि परिजनों ने बताया कि लड़की अवसाद में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.