संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत
मिर्जापुर, जून 9 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियाबारी में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलकर विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा निवासी 22 वर्षीय अंजली देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व शहर कोतवाली के जोगियाबारी निवासी मनीष यादव के साथ हुई थी। दोपहर अंजली अपने घर पर थी। वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पति घर पहुंचा तो दरवाजा खुलवाने लगा। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पति ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो पत्नी पंखे में साड़ी के सहारे फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अंजली की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.