संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक, आत्महत्या की आशंका
औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुडैना रूपशाह गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के दलापुरा-अमरोर गांव निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र स्व. मिश्रीलाल भागवत और अन्य कार्यक्रमों में ढोलक बजाने का काम करता था। उसके बड़े भाई वीरेश और प्रवेश परिवार सहित पंजाब में रहते हैं, जबकि विपिन अपनी मां प्रेमवती के साथ गांव में रहता था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर भूरे बाबा देवस्थान मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.