देवरिया, मार्च 9 -- तरकुलवा(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। संदिग्ध परिस्थितियों में एक पोकलेन चालक का शव बिस्तर पर मिलने से सनसनी फैल गई। इसी बीच किसी ने तरकुलवा पुलिस को सूचना दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस चालक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी है। परिजनों ने चालक की हत्या का आरोप लगाया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर चट्टी मोड़ निवासी आकाश मद्धेशिया (22) पुत्र सीताराम पुणे में रहकर पोकलेन चलाता था। होली में छुट्टी मिलने पर वह घर आया था । रविवार को अपने रिश्तेदारों के साथ तरकुलहा देवी दर्शन करने गया जहां से वह शाम 5:00 बजे लौट आया। इसी बीच वह अपने बिस्तर पर सो गया। रात करीब 8:00 बजे घर के लोग उसको भोजन करने के लिए जगाने गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा था उसके बगल में एक छोटी सी रस्सी पड़ी थी तथा गले पर कुछ निशान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.