संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
सोनभद्र, अगस्त 2 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी का शव घर से करीब 200 मीटर दूर महुआ के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सूपाचुआ गांव निवासी 16 वर्षीय सीमा पुत्री मनोहर शनिवार रात भोजन करने के बाद घर से बाहर निकली थी। परिजनों ने समझा कि वह शौच के लिए गई है, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश रात में ही शुरू की गई। खोजबीन के दौरान घर से लगभग 200 मीटर दूर महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना ग्राम प्रधान राम नारायण एवं परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.