झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार की रात भतीजे की बारात में जा रहे चाचा की संदिग्ध परिस्थितियों में सुकुवां-ढुकुवां बांध पुल से गिरने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि चार लोगों ने जबरन बस रोकी और रास्ता पूछने पर अधेड़ को लात मारकर गिरा दिया। जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दतिया (मप्र) के थाना दुरसड़ के गांव बसवाहा निवासी कोमल सिंह (55) सोमवार की रात अपने रिश्तेदार की बारात में बड़ागांव के बराठा से कंधारी कला थाना पूराकला ब्लॉक तालबेहट, जिला ललितपुर बस से शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बारातियों से भरी बस को रोका, दूल्हे के चाचा को पुल से फेंक कर मार डाला मृतक के बेटे रघ...