प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- पशुशाला में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। झुलसने से एक भैंस की मौत हो गई और एक गाय भी घायल है। इस दौरान छप्पर के नीचे रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के भरथीपुर निवासी अशोक सरोज के परिवार के सभी लोग गुरुवार को शादी समारोह में गए थे, इसी रात अचानक पशुशाला में आग लगने से पशुशाला में बंधी भैंस जलने से मौत हो गई और गाय झुलस गई। ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से अशोक कुमार को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घर पहुंचे। पशुशाला में बांधी गई भैंस की मौत हो गई थी और बगल में गाय झुलसकर तड़प रही थी। आसपास के लोगों के आने के बाद गाय को बाहर निकला गया। बगल में दूसरे छप्पर में आग लगने से चारपाई भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित मामले की जानकारी कंधई पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.