रामपुर, मई 14 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राठौंडा में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव निवासी नौवतराम की पहली पत्नी की छोटी पुत्री 18 वर्षीय संध्या ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस घर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतका के सौतेले भाई आशीष ने पुलिस को बताया कि गांव में बीती रात एक कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने के लिए वह गया था और घर पर कोई न होने कारण मृतका को वह चाची के घर छोड़ आया था। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे पर लटकी मिली सुबह घर आया और अपनी दुकान पर चला गया। भाई के मुताबिक, मृतका का लगभग साढ़े ...