देवरिया, मई 30 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव के समीप छोटी गंडक नदी से शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी सुशील साहनी (24) पुत्र रामकुंवर साहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से लापता था। शनिवार सुबह सवरेजी पुल के पास नदी में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कार्रवाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुशील तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और बाहर रहकर मजदूरी करता था। कुछ माह पहले ही वह ...