संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां लापता
औरंगाबाद, मई 20 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोरडीहा गांव निवासी आनंद चौधरी की पत्नी प्रियंका देवी (29) बीते 18 मई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इस मामले में आनंद चौधरी ने कुटुंबा थाना में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि घटना की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
घटना की जानकारी पीड़ित पति ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि घटना से दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर पत्नी को उठा लेने की धमकी से जुड़ा फोन कॉल आया था। संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। आनंद के अनुसार ट्रूकॉलर पर उक्त नंबर से शहजाद अली उर्फ गुड्डू नाम प्रदर्शित हो रहा है। महिला के ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.