कानपुर, फरवरी 7 -- बजरिया में संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजन के अनुसार युवक नशे का लती था। संभवत: नशे की हालत में गिरने से उनकी मौत हुई है। जवाहर नगर निवासी 47 वर्षीय मंजीत के परिवार में पत्नी सुमन, दो बेटियां और एक बेटा है। परिजन ने बताया कि मंजीत नशे के लती थे। जिस बात को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था। वह परिवार से अलग किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार रात को वह नशे की हालत में दूसरी मंजिल पर टहल रहे थे। इस बीच वह दूसरी मंजिल से नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसी उन्हें हैलट अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि नशे की हालत में गिरने के कारण युवक की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.