सोनभद्र, अप्रैल 29 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के टोला तुमिया में बुधवार की सुबह करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके कच्चे के घर में दुपट्टे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई।कुड़वा गांव के टोला तुमिया निवासी 30 वर्षीय आरती देवी पत्नी प्रदीप गिरि अपने घर में अपने दो छोटे बच्चों छह वर्षीय अनुष्का और तीन वर्षीय कृष्णा के साथ अकेली रहती थी। बुधवार की सुबह गांव वालों ने कच्चे घर में उसका शव बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ देखा। जिसके बाद आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.