सोनभद्र, मार्च 16 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के छिकड़ाडाड़ के जंगल में रविवार की दोपहर दम्पत्ति का शव मिला। पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी थी तथा पति का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटक रहा था। बुधवार को दोनों शाम तक घर वापस आने की बात कहकर एक व्यक्ति के यहां काम करने निकले थे। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की आशंका जाहिर कर रही है। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के झलुहवां निवासी 45 वर्षीय रामसूरत खरवार पुत्र धनराज और उसकी पत्नी 40 वर्षीय खुशिया बुधवार को गांव के ही छिकडाडाड़ टोले में रामसुन्दर भारती के घर मिट्टी का दीवार उठाने गए थे। दोनों काम करके शाम तक घर वापस लौटने की बात कहकर निकले थे। बुधवार की देर सायंकाल तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.