हापुड़, मार्च 19 -- क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित हाईवे किनारे ढाबे पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव ढाबे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद बहराइच के गांव इंदूर फकरपुर निवासी मोहित कुछ दिन पूर्व सिंभावली के गांव बक्सर स्थित एक ढाबे पर काम करने के लिए आया था। मंगलवार की देर रात को ढाबे के सभी कर्मचारी खाना खाने के बाद सो गए थे। बुधवार की सुबह जब वह सो कर उठे तो देखा कि मोहित का शव ढाबे की छत पर रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था। उसके शव को देखकर ढाबा कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसके परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.