सीवान, अप्रैल 27 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कैलगढ़ बाजार निवासी डीलर राजकिशोर साह की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार सुबह शव को बड़हरिया थाना परिसर में रखकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों के हंगामे के बीच पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में राजकिशोर साह के पक्ष से 9 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण गोरखपुर में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के हरेंद्र साह की ओर से भी 5 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मृतक के पुत्र अभय कुमार साह ने आरो...