संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, हत्या की आशंका
मेरठ, जून 18 -- सरधना/मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार सुबह नानू पुल के निकट युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम के वक्त शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। साथ ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत होकर लौटे गए। पथौली निवासी 23 वर्षीय नीरज पुत्र केंद्र सिंह सोमवार को गांव के कुछ युवकों के साथ ट्रैक्टर से भारतीय किसान यूनियन के चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए हरिद्वार गया था। गुरुवार सुबह में सभी लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर करनाल हाईवे पर नानू पुल के निकट पहुंचा तो अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.