संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवती की मौत
चित्रकूट, मई 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवती को घर में अचेत हालत में पति ने पाया था। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने सास, ससुर व पति पर दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना का विवरण सपहा निवासी रमाकांत क्लीनिक चलाता है। वह अपनी 24 वर्षीया पत्नी पिंकी व मासूम बच्चे के साथ रहता है। बताते हैं कि पिंकी ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। पति ने उसे घर में सुबह सात बजे अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.