संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
हापुड़, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी जॉनी 35 मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। जॉनी की पत्नी ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर वह काम करता था, वहां उसके साथ मारपीट की गई थी। उनका कहना है कि इसी घटना से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जॉनी की असमय मौत से परिवार के सामने गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.