संदिग्ध परिस्थितियों में छह मवेशी मरे, आधा दर्जन बीमार
कौशाम्बी, जून 2 -- नेवादा ब्लॉक के मखदूमपुर गांव में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में छह मवेशियों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक बीमार मवेशियों का इलाज पशुपालक करवा रहे हैं। अचानक पशुओं की मौत होने से पालकों की नींद उड़ गई है। नेवादा ब्लाक के मखदूमपुर गांव के कुछ पशुपालक मंगलवार को अपने मवेशियों को खेतों में चरा रहे थे। दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े मवेशी खेतों में घास चर रहे थे। इसी बीच एक दर्जन से अधिक भैंस एक के बाद एक करके तड़पने लगी। जब तक पशुपालक कुछ समझ पाते गांव के कैलाश पुत्र दशरथ की तीन, ज्ञान की दो और प्रेम की एक भैंस की मौत हो गई। घबराए पशुपालकों ने जानकारी स्वजन को दी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन - फानन में पशुपालकों ने प्राइवेट पशु डाक्टरों, पैरावेट को बुलाकर इलाज शुरू कराया। दर्जन भर मवेशियों का इलाज शुरू किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.