चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित गोंडा मोड़ के पास चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक के भीतर बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चालक की मौत फिलहाल दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।रौली कल्याणपुर गांव के मजरा गड़रिया पुरवा निवासी 23 वर्षीय लवकुश पाल ट्रक चलाता था। बताते हैं कि रविवार को वह घर पहुंचा था। इसके बाद दोपहर में लौटकर आया और हाईवे किनारे संचालित पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ाकर केबिन के भीतर शीशे बंदकर सो गया। कई घंटे बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम करीब आठ बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन ...