कानपुर, अप्रैल 25 -- चकेरी। जाजमऊ में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक चाय की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा हजारों का माल राख हो गया। दुकान के अंदर मौजूद मवेशियों और सिलेंडर को एक युवक ने बड़ी सूझबूझ से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग को बुझाया। जाजमऊ के ताड़बगिया निवासी 65 वर्षीय शिवकली पाल के अनुसार, वह अपने पति रामशंकर के साथ मिलकर इलाके में ही चाय की दुकान चलाती हैं। शिवकली ने बताया कि वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चली गई थी। देर रात उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- किराने की दुकान में लगी आग से लाखों का सामान राख मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी।शिवकली के अनुसार, दुकान में गैस सिलेंडर, एक मवेशी और उसका बच्चा बंधा था। सिलेंडर और मवेशी समेत उ...