छपरा, मई 31 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरदहिया टोला पिपरपाती वार्ड 11 से 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर किशोरी की मां सुनीता देवी ने मढ़ौरा थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, 26 मई की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। अगले दिन सुबह करीब 3:30 बजे किशोरी के पिता सब्जी बेचने के लिए गोपालगंज चले गए। सुबह लगभग 5 बजे जब उसकी मां की नींद खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जागरूकता अभियान मढ़ौरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं ने चलाया जागरुकता अभियान मशरक। एक स...