लखीमपुरखीरी, जून 12 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव घर के कमरे के अंदर पंखे के हुक में गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अधेड़ एक दिन पहले ही राजस्थान से मजदूरी कर अपने घर लौटा था। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई है। ग्राम अमेठी निवासी संतराम (42) पुत्र मेवालाल का शव गुरुवार सुबह घर के कमरे में गमछे से लटका मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा एसआई अरुण त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटकता मिला युवक का शव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्ट...