संदिग्ध परिस्थितियों में घर में युवक की फंदे से लटकता मिला शव
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- सद्दरपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता।अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककराही में शुक्रवार की सुबह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब यह खबर फैली कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की घर में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककराही निवासी दलित अजय (25 वर्ष )पुत्र पतिराम मखदूम नगर में एक जन सेवा केंद्र पर सहायक का काम करता था वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था ।शुक्रवार सुबह लगभग 5:00 बजे परिजनों ने उसे घर के अंदर दुपट्टे से लटकता देखा जिससे परिजनों में रोना धोना शुरू हो गया यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और कुछ ही समय में घर पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गये । सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.