श्रावस्ती, जून 10 -- इकौना,संवाददाता। इकौना कस्बे के कबीर नगर में एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पाया गया। सूचना पर इकौना पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोहल्ला कबीर नगर निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ शिकारी पुत्र हंसराम तिवारी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। कृष्ण कुमार घर पर अकेले रहते थे उनकी पत्नी गिलौला क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है और गिलौला बाजार में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती है। बुधवार सुबह बेटा अनुराग अपने घर पर आया तो देखा कि उसके पिता कमरे में मृत अवस्था में पड़े हैं। घटना की सूचना पर इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी पुलिसबल और फ़ोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करके शव को...