संभल, मार्च 25 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली में बुधवार को एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव रजावली निवासी रामवीर (34 वर्ष) बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली कर घर लौट रहा था। घर पहुंचकर उन्होंने खाना खाया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने शव को पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.