प्रयागराज, फरवरी 27 -- घूरपूर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के चक गौरीशंकर नीबी गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में रहने वाले आईटीआई के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। स्कूल स्थित कमरे में कुर्सी पर मृत मिले छात्र के माथे पर गोली लगी थी और उसके हाथ में तमंचा था। पुलिस प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या मान रही है वहीं मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि परिजनों की ओर से अभी हत्या की तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल घूरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालापुर थानाक्षेत्र के गोबरा तरहार निवासी रेवती रमण शुक्ल किसान हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा साहिल नैनी के एक निजी संस्थान से आईटीआई कर रहा था। साहिल घूरपुर के चक गौरीशंकर नीबी निवासी अपने फूफा लक्ष्मीकांत तिवारी उर्फ अनिल तिवारी के गांव में ही स्थि...