बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया था। सूचना पाकर मौके पर फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। मवई गांव निवासी 35 वर्षीय दशरथ पुत्र शिवचंद्र गुरूवार की दोपहर घर में अकेला था। उसका पिता शिव चंद्र खेत चला गया था। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी बाईं जांघ में गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का कहना है कि वह बुधवार को निमंत्रण में अपनी ससुराल लोहाई गांव गया था। अपनी पत्नी सपना को साथ लेकर घर आया। रात में दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.