बिजनौर, जुलाई 11 -- रायपुर सादात। थाना नंगल क्षेत्र के ग्राम पंडरी खुर्द निवासी पदम की पुत्री तनु की शादी 2 वर्ष पूर्व थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम कमालपुर भोग निवासी अतुल कुमार पुत्र ईश्वर सिंह के साथ हुई थी। आरोप है की पति अतुल, ससुर ईश्वर व सास जगवती दहेज में राइडर मोटरसाइकिल ना मिलने के कारण नाराज थे और तनु को परेशान करते रहते थे। तनु छह माह की गर्भवती थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अतुल का साला दीपांशु गुरुवार को अपनी बहन तनु से मिलने उसके घर कमालपुर भोगा आया। उसके सामने भी अतुल से सास -ससुर ने मोटरसाइकिल की मांग की। दीपांशु इस दौरान अपने घर ग्राम पुंडरी खुर्द चला गया। शुक्रवार सुबह अतुल ने अपने साले दीपांशु के मोबाइल नंबर पर फोन करके जानकारी दी की तनु की तबीयत बहुत ख...