पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत,संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी रामपाल ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसने अपनी पुत्री चांदनी की शादी पंडरी में एक युवक से तीन साल पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पु़त्री के साथ पति और ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। गर्भवती होने के बाद भी उसका उपचार नहीं करवाया गया। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर वह उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री का उपचार करवाया। उसके पति ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.