संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप
गढ़वा, जुलाई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पलामू जिलांतर्गत के पाटन थाना क्षेत्र के बैदा कला गांव निवासी 26 वर्षीया निखत परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका करीब नौ महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद मृतका के पिता ने उसके पति शकील अंसारी, सास नुरैसा बीवी, ससुर रमजान अंसारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए गढ़वा थाना में आवेदन दिया है। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता गढ़वा थाना क्षेत्र के सीदे खुर्द गांव निवासी लतीफ अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री निखत परवीन की शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे तलाक देने की धमकी देते थे। लगातार मारपीट कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि निखत का पति मोबाइल के माध्यम से पैसे मंगाने के लिए उस पर दबाव बनाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.