बस्ती, मई 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव के पश्चिम स्थित खेत में रविवार सुबह लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना गांव में फैला दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- खेरिया नहर किनारे संदिग्ध हालात में 49 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस सूचना पाकर कप्तानगंज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान हल्की बारिश भी शुरू हो गई, जिससे जांच कार्य प्रभावित हुआ।मौके पर फ...