संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला नेत्रहीन वृद्ध का शव, जंगली जानवरों के मांस नोचने की आशंका
गौरीगंज, अगस्त 2 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी की जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर गांव में रविवार की सुबह एक वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय नेत्रहीन अहमद बाबा अकेले ही घर में रहते थे। बीते शनिवार की रात वह घर के बरामदे में सोए हुए थे। रविवार की सुबह जब गांव के लोग उनके दरवाजे से गुजरे तो देखा कि अहमद बाबा का खून से लथपथ शव बरामदे में पड़ा था। उनके चेहरे पर मांस नोच कर खाए जाने से गड्ढे बन गए थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर डीके यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.