संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला महिला का शव
रायबरेली, जून 23 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। थाने की गेगासो पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवपुरी गांव की रहने वाली महिला रश्मि तिवारी सुबह घर से गंगा स्नान के लिए निकली थीं,लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।बाद में गांव के पास स्थित एक कुएं में उनका शव दिखाई पड़ा,जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों के अनुसार रश्मि तिवारी सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की शौकीन थीं।आशंका जताई जा रही है कि रील बनाने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गईं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.