उन्नाव, अप्रैल 18 -- सफीपुर, परियर, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नौबतपुर गांव के रहने वाले किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परियर घाट पहुंचे थे। तभी साले की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कोइलीखेड़ा गांव के रहने वाले साले संदीप कुमार पुत्र रमई ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रामसिया का विवाह 2020 में सफीपुर कोतवाली के नौबतपुर गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र कन्हैया लाल के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या की चर्चा वर्तमान में उसकी बहन मायके में रह रही है। उसे जानकारी मिली कि उसके जीजा अनूप की मौत हो गई और परि...