मऊ, मई 21 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खोजीपुर गांव से एक किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित मां ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​थाना क्षेत्र के खोजीपुर की रहने वाली अनीता यादव पत्नी रिंकू यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र अभिलास यादव, जो कक्षा 6 का छात्र है, बीते 11 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपनी साइकिल ठीक कराने के लिए ऊन्दुरा चट्टी गया था। साइकिल का पंचर बनवाने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा। ​काफी समय बीत जाने के बाद जब किशोर घर नहीं पहुंचा, तो मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। ...