संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
शामली, जून 6 -- थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हींड निवासी मुरतजा पुत्र अजीजुद्दीन ने थाना भवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र जीशान (15 वर्ष) 1 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना भवन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोशल मिडिया पर आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना भवन पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल बरामद किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.