संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर के सीने में लगी गोली, घायल
मैनपुरी, जून 23 -- एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर में 15 वर्षीय किशोर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। सीने में गोली लगी तो वह गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोली क्यों और कैसे लगी इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर निवासी 15 वर्षीय विष्णु पुत्र अरुण प्रताप सिंह के सीने में मंगलवार की सुबह 8 बजे के करीब गोली लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी का कहना है कि घटना की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं आई है। और न कोई तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.