बिजनौर, अप्रैल 21 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन जहां अचानक तबीयत खराब (हार्ट अटैक) से मौत की बात कह रहे हैं, वहीं गांव में चर्चा है कि किशोर की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। परीजनों ने बिना किसी कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस भी घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। उधर, थानाध्यक्ष मंडावर सुमित राठी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत यह भी पढ़ें- युवक की गला रेतकर हत्या, कब्रिस्तान के पास मिला शव; अररिया में खूनी वारदात से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.