संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर-किशोरी लापता
नोएडा, मई 10 -- नोएडा। अलग-अलग थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी और एक किशोर लापता हो गए। परिजन ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-39 थाने में बिहार मोतिहारी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सलारपुर गांव में किराये पर रहते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा 15 अप्रैल से लापता है। ववहीं फेज-दो थाने में कासगंज निवासी एक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए पर रहते हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी 30 अप्रैल से लापता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.