संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का पेड़ में फंदे पर लटका मिला शव
चित्रकूट, मई 10 -- राजापुर/कौशांबी। जिले की सीमा से सटे कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे में लटका शव बरामद हुआ। किशोर अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में काम करने गया था। रविवार को सुबह फंदे पर लटकता शव देख ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी का मामला मान रही है। चित्रकूट जिले के सरधुवा थाना क्षेत्र के हस्ता निवासी नोखेलाल का 17 वर्षीय बेटा रजनीश अपने परिवार के साथ कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र स्थित पौर काशीरामपुर गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके साथ पिता के अलावा मां भौंडी, दोनो बड़े भाई भैरों प्रसाद, हीरो व दो बहने नेहा, निर्मला भी मजदूरी कर रहे थे। उसकी बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.