औरैया, मार्च 5 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंतला भीखेपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही खेत में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी गोविंद सिंह की 14 वर्षीय पुत्री राधिका किसी बात को लेकर घर से निकलकर खेत की ओर चली गई थी। कुछ देर बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे खेत में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचक...