कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार की सुबह करीब पांच बजे घर से निकली थी। जब वह काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पूरे गांव में उसको तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस को तहरीर देते हुए परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। लेकिन थाना में कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...