रुडकी, अप्रैल 16 -- मंगलौर। दो अलग-अलग गांवों से एक किशोरी और एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 14 अप्रैल को घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई। वहीं, एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसकी आसपास रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- 16 वर्षीय किशोर लापता, अपहरण का मुकदमा साथ ही दोनों की तलाश को दो पुलिस टीमों को भी लगाया गया है। यह भी पढ़ें- किशोर लापता, अज्ञात पर केस
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.