अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोछोंड में शुक्रवार को इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध परिस्थि्तियों में मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गांव कोछोंड निवासी डीपीसिंह (35) पुत्र महेन्द्रपाल इलेक्ट्रीशिन था। पुलिस के अनुसार वह गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी बीच मकान मालिक घर के मैनगेट को बंद कर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो डीपी सिंह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। यह भी पढ़ें- औरैया में दम घुटने से हुई थी अधेड़ की मौत, पुलिस मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार आशंका है कि वह करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालि प...