कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के कोरियो ग्राम सभा में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझती तब तक दोनो भाइयों की तीन बीघा फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी। सूचना पर तहसील प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट बनाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपरान्ह करीब तीन बजे अचानक गांव के किसान धर्मराज पटेल व धनराज पटेल के खेत से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चारों तरफ आग-आग की चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे सैकड़ों किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़, पत्तों, मिट्टी डालकर और खेतों की मेड काटकर आग को फैलने से रोकने का भरसक प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.